पंजाब में चार किशोरों ने छह वर्षीय बच्ची से किया बलात्कार, तीन पकड़े गए
पंजाब में चार किशोरों ने छह वर्षीय बच्ची से किया बलात्कार, तीन पकड़े गए
होशियारपुर, दो मई (भाषा) पंजाब के होशियारपुर के एक गांव में चार किशोरों ने पिछले एक साल में छह साल की एक बच्ची के साथ कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले के सिलसिले में तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया है जिनकी आयु करीब 10-11 साल है। पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार ने पीड़िता द्वारा हाल ही में उन्हें घटना के बारे में बताने के बाद शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि चारों लड़कों के खिलाफ रविवार शाम को सदर थाने में पोक्सो अधिनियम सहित कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच अधिकारी कमलेश कुमारी ने सोमवार को कहा कि चारों संदिग्धों ने पिछले करीब एक साल में कई बार बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन संदिग्धों को यहां किशोर गृह भेज दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि हालांकि, 14 साल का एक अन्य संदिग्ध अभी भी फरार है। पुलिस ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे की जांच की जारी है।
भाषा अमित मनीषा
मनीषा

Facebook


