गुरुग्राम में लड़की ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की
गुरुग्राम में लड़की ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की
गुरुग्राम, 23 मई (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में 18 वर्षीय एक लड़की ने आवासीय सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान सुभी के रूप में हुई है जो सेक्टर 37 डी की रामप्रस्थ सोसाइटी में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की ने कथित प्रेम प्रसंग के कारण इमारत की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
भाषा नेत्रपाल आशीष
आशीष

Facebook


