गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने गृह नगर में परिवार और समर्थकों संग मनाई होली

गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने गृह नगर में परिवार और समर्थकों संग मनाई होली

गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने गृह नगर में परिवार और समर्थकों संग मनाई होली
Modified Date: March 3, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: March 3, 2026 2:41 pm IST

पणजी, तीन मार्च (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को अपने गृह नगर सांखली में समर्थकों के साथ होली मनाई।

मुख्यमंत्री ने पत्नी सुलक्षणा सावंत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रंग खेलने के बाद रवींद्र भवन परिसर का रुख किया, जहां सैकड़ों लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भीड़ के बीच बिना सुरक्षा घेरे के पहुंचे और लोगों ने उनके ऊपर रंग डाला। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आत्मीयता से संवाद भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव के दौरान महिलाओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

उन्होंने कहा, “यह रंगों का त्योहार है। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

भाषा मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में