गोवा के मुख्यमंत्री ने मप्र बस हादसे पर जताया शोक

गोवा के मुख्यमंत्री ने मप्र बस हादसे पर जताया शोक

गोवा के मुख्यमंत्री ने मप्र बस हादसे पर जताया शोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: February 16, 2021 11:04 am IST

पणजी, 16 फरवरी (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में बस के नहर में गिरने की घटना पर शोक व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार की सुबह पुल से नहर में गिर गई, जिससे 16 महिलाओं एवं एक बच्चे सहित करीब 37 लोगों की मौत हो गई है।

सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘ मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए बस हादसे में लोगों के हताहत होने की खबर सुन कर बेहद दुखी हूं। संकट की इस घड़ी में पीड़ितों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में