Ryan ten Doeschate KKR: इंडिया का साथ छोड़ते ही टेन डोएशे इस टीम से जुड़े, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ryan ten Doeschate KKR: इंडिया का साथ छोड़ते ही टेन डोएशे इस टीम से जुड़े, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ryan ten Doeschate KKR: टीम इंडिया का साथ छोड़ते ही टेन डोएशे इस टीम से जुड़े, मिली बड़ी जिम्मेदारी /image: Social Media
- टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोएशे की KKR में वापसी
- KKR ने उन्हें Head of Cricket Strategy की अहम जिम्मेदारी सौंपी
- IPL के साथ CPL, ILT20 और MLC की KKR फ्रेंचाइजी में भी निभाएंगे बड़ी भूमिका
कोलकाता। Ryan ten Doeschate KKR: भारतीय टीम के सहायक कोच के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद रयान टेन डोएशे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ गए हैं जहां वह क्रिकेट रणनीति प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि टेन डोएशे और फील्डिंग कोच टी दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
नीदरलैंड के पूर्व बल्लेबाज टेन डोएशे अब केकेआर फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें क्रिकेट रणनीति, प्रतिभा खोज और विश्व भर में केकेआर से जुड़ी टीमों के विकास पर निगरानी रखना शामिल है। टेन डोएशे केकेआर फ्रेंचाइजी में खिलाड़ियों की खोज, उनके चयन, टीम योजना और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
टेन डोएशे कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, आईएलटी20 में अबूधाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में भी कार्य करेंगे।
केकेआर के एक बयान में टेन डोएशे ने कहा, ‘‘यह हमारे वैश्विक फ्रेंचाइजी में कोचिंग और टीमों के आकलन से जुड़े लोगों के साथ काम करने, हमारे प्रतिभा खोज और खिलाड़ी विकास प्रणालियों को मजबूत करने और एक दीर्घकालिक क्रिकेट रणनीति बनाने का एक अनूठा अवसर है।’’
2012 और 2014 में थे केकेआर के सदस्य
टेन डोएशे (Ryan ten Doeschate KKR) 2012 और 2014 में केकेआर की आईपीएल चैंपियन बनने वाली टीम के सदस्य थे। केकेआर ने जब 2024 में तीसरा खिताब जीता था तब वह उसके कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे।
ये भी पढ़ें
- All School Closed News Today: भारी बारिश का अलर्ट जारी होते ही एक्शन में प्रशासन, अचानक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश, बच्चों के हित में बड़ा फैसला
- BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो
- CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा?

Facebook


