डॉक्टरों की निगरानी में सीएम मनोहर पर्रिकर, जांच के बाद हालत स्थिर

डॉक्टरों की निगरानी में सीएम मनोहर पर्रिकर, जांच के बाद हालत स्थिर

डॉक्टरों की निगरानी में सीएम मनोहर पर्रिकर, जांच के बाद हालत स्थिर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 16, 2019 10:15 am IST

पणजी: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। उपचार के बाद पर्रिकर की हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के डॉकटर उनकी नियमित जांच कर रहे हैं।

Read More: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, 11 की मौत, 3 गंभीर

सीएम पर्रिकर को अस्पातल दाखिल किए जाने की सूचना मिलते ही गोवा के मंत्री और भाजपा नेता उनसे मिलने अस्पातल पहुंचे। उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है कि पर्रिकर की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। पर्रिकर के करीबी सहयोगी और पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुनकोलियेंकर ने कहा, ‘राज्य सरकार के डॉक्टर उनकी नियमित जांच कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।’

Read More: युवक ने जैकेट में भर रखे थे लाखों रूपए, पैसे देख पुलिस के भी उड़ गए होश.. देखें वीडियो

ब्लड प्रेशर डाउन होने से बिगड़ी थी तबीयत
पर्रिकर के घर से लौटने के बाद सिद्धार्थ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर लगातार उनकी जांच कर रहे हैं। उनके रक्तचाप में तेज गिरावट के कारण पर्रिकर का स्वास्थ्य बिगड़ गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय से भी दावा
मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी एक बयान में इस दावे को खारिज करते हुए इसे खारिज किया। इस बयान में कहा गया, मीडिया में जारी कुछ रिपोर्ट्स के संदर्भ में यह स्पष्ट किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य मापदंड स्थिर बने हुए हैं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"