गोवा के विधायक बोरकर ने टीसीपी अधिनियम की धारा 39ए के खिलाफ प्रदर्शन समाप्त किया

गोवा के विधायक बोरकर ने टीसीपी अधिनियम की धारा 39ए के खिलाफ प्रदर्शन समाप्त किया

गोवा के विधायक बोरकर ने टीसीपी अधिनियम की धारा 39ए के खिलाफ प्रदर्शन समाप्त किया
Modified Date: February 27, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: February 27, 2026 12:56 am IST

पणजी, 26 फरवरी (भाषा) ‘रेवोल्यूशनरी गोवा पार्टी’ के विधायक वीरेश बोरकर ने नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम की धारा 39ए को निरस्त करने की मांग को लेकर जारी अपना आमरण अनशन बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया।

गोवा सरकार उनके निर्वाचन क्षेत्र में इसके तहत स्वीकृत प्रस्तावों को रद्द करने पर सहमत हो गई जिसके बाद बोरकर ने प्रदर्शन समाप्त किया।

सेंट आंद्रे विधानसभा क्षेत्र से विधायक बोरकर पिछले छह दिन से यहां आज़ाद मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे।

उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी अंकित यादव ने आज़ाद मैदान में उनसे मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा जिसमें सेंट आंद्रे निर्वाचन क्षेत्र में टीसीपी अधिनियम की धारा 39ए के तहत स्वीकृत सभी परियोजनाओं को रद्द करने की बात कही गई थी। इसके बाद बोरकर ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

बाद में बोरकर ने एक संवाददता सम्मेलन में कहा कि वह अपना अनशन समाप्त कर रहे हैं।

भाषा राखी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में