पश्चिम बंगाल में अच्छा ‘मुकाबला’: अशोक गहलोत

पश्चिम बंगाल में अच्छा 'मुकाबला': अशोक गहलोत

पश्चिम बंगाल में अच्छा ‘मुकाबला’: अशोक गहलोत
Modified Date: April 27, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: April 27, 2026 6:40 pm IST

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के माहौल को लेकर सोमवार को कहा कि वहां अच्छा मुकाबला हो रहा है।

पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद गहलोत ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि मतगणना का इंतजार कीजिये। उन्होंने कहा कि वहां ऐसा माहौल है कि अच्छा मुकाबला है । गहलोत ने कहा कि वहां के बारे में पहले ही कुछ भी कहना आसान नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव इस प्रकार का हो रहा है कि अभी भविष्यवाणी नहीं हो सकती है।’

इसके साथ ही उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘वो लोग धन का इतना दुरुपयोग कर रहे हैं, इतना निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग कर रहे हैं। आजादी के बाद इस बार जो निर्वाचन आयोग की भूमिका हुई है बंगाल में, मेरी समझ में इस प्रकार का ‘आतंक’ कभी देखा नहीं। विशेष गहन पुनरीक्षण का का आतंक (वहां) अलग है।’’

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में