गालिब की 220वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल

गालिब की 220वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल

गालिब की 220वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 27, 2017 4:10 am IST

मशहूर शायर मिर्जा गालिब की 220वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर गालिब को श्रद्धांजलि समर्पित किया है. गालिब का जन्म आगरा में 27 दिसंबर 1796 को हुआ था. 73 साल की उम्र में सन 1869 को गालिब ने इस दुनिया को अलविदा कहा था.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में साल 2017 की वो 7 बड़ी घटनाएं, जिसे जानना आपके लिए जरुरी है

उनका असली नाम मिर्जा असद-उल्लाह बेग खान था. उनका जन्म उस दौर में हुआ जब मुगल कमजोर हो चुके थे और अंग्रेजों का पूरे देश पर शासन था. गालिब को मुगल काल का आखिरी महान शायर कहा जाता है.

ये भी पढ़ें- डॉक्टरों की दारुपार्टी, एंबुलेंस में भरकर आई शराब

हालांकि बॉलीवुड और टेलीविजन पर उनके ऊपर ज्यादा काम नहीं हुआ है. लेकिन बॉलीवुड में सोहराब मोदी की फिल्म ‘मिर्जा गालिब (1954)’ यादगार थी और टेलीविजन पर गुलजार का बनाया गया टीवी सीरियल ‘मिर्जा गालिब (1988)’ जेहन में रच-बस गया.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की चाल, कांच के दीवारों के बीच कराई कुलभूषण से परिजनों की मुलाकात

गालिब के दो बेटे और तीन बेटियां थी प्रमुखत: गालिब के दादा तुर्क से भारत आए थे। मुगल शासक बहादुर शाह ज़फ़र ने उन्‍हें दो बड़ी उपाधियों से नवाज़ा। उन्‍हें अपने दरबार का खास अंग बनाया था. गालिब के शेर अक्सर याद किए जाते हैं. 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में