प. बंगाल के दूसरे चरण में 84 प्रतिशत मतदान के बाद राज्यपाल ने सुरक्षा बलों को बधाई दी

प. बंगाल के दूसरे चरण में 84 प्रतिशत मतदान के बाद राज्यपाल ने सुरक्षा बलों को बधाई दी

प. बंगाल के दूसरे चरण में 84 प्रतिशत मतदान के बाद राज्यपाल ने सुरक्षा बलों को बधाई दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 2, 2021 1:07 pm IST

कोलकाता, दो अप्रैल (भाषा) विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में किये गये कार्यों के लिए केंद्रीय पुलिस बलों और राज्य पुलिस को बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि इस चरण में 84 प्रतिशत से अधिक मतदान होना प्रशंसनीय है।

दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को नंदीग्राम समेत 30 सीटों पर मतदान हुआ था। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुकाबले उनके पूर्व सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी भाजपा से उम्मीदवार थे।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 30 सीटों पर 84 प्रतिशत से अधिक मतदान और नंदीग्राम में 88 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रशंसनीय है। सीएपीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस का उत्कृष्ट कार्य। आने वाले चरणों में यह रुझान रहना चाहिए। सभी से मतदान करने की अपील है जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।’’

बनर्जी ने बृहस्पतिवार को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के बोयल में एक मतदान केंद्र से राज्यपाल और एक निर्वाचन आयुक्त को फोन कर कुछ मतदान संबंधी विषयों पर बात की थी।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में