गोवा के राज्यपाल ने लोगों को बकरीद की बधाई दी
गोवा के राज्यपाल ने लोगों को बकरीद की बधाई दी
पणजी, 27 मई (भाषा) गोवा के राज्यपाल पी. अशोक गजपति राजू ने बुधवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मित्रता व आपसी समझ को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “भारत और दुनिया भर में त्याग, करुणा और दया की भावना वाला ईद-उल-अजहा का त्योहार गहरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह हमें आस्था, दान, निस्वार्थता और मानवता जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। यह हमें याद दिलाता है कि सभी धर्म प्रेम, शांति, करुणा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं।”
राज्यपाल ने शांति, मित्रता और आपसी समझ के साथ मिलकर रहने की अपील की।
उन्होंने कहा, “ईद-उल-जुहा का यह पर्व सभी लोगों के जीवन में शांति, खुशी, समृद्धि और एकता लाए।”
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


