नगालैंड के राज्यपाल, गोवा, केरल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों ने शाह से मुलाकात की
नगालैंड के राज्यपाल, गोवा, केरल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों ने शाह से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) नगालैंड के राज्यपाल और केरल, गोवा तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यहां मुलाकात की।
शाह के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट के अनुसार, नगालैंड के राज्यपाल किशोर यादव, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने गृह मंत्री से मुलाकात की।
अधिकारियों ने बताया कि इन नेताओं ने शाह के साथ अपने-अपने राज्यों की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश

Facebook


