राज्यपाल रवि 1946 के कलकत्ता नरसंहार पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे

राज्यपाल रवि 1946 के कलकत्ता नरसंहार पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे

राज्यपाल रवि 1946 के कलकत्ता नरसंहार पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे
Modified Date: August 17, 2026 / 03:08 pm IST
Published Date: August 17, 2026 3:08 pm IST

कोलकाता, 17 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि मंगलवार को कलकत्ता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अगस्त 1946 में शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के कारणों और नतीजों के बारे में संबोधित करेंगे। लोकभवन ने यह जानकारी दी।

इस दंगे को ‘सीधी कार्रवाई दिवस’ और ‘कलकत्ता के भीषण नरसंहार’ के तौर पर भी याद किया जाता है।

लोक भवन ने कहा कि यह स्मृति कार्यक्रम देश के इतिहास के ‘काले अध्याय’ के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

उसने कहा, ‘‘16 अगस्त 1946 से बंगाल में तत्कालीन मुस्लिम लीग सरकार द्वारा भड़काई गई चार दिन की भयानक सांप्रदायिक हिंसा से देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण सबक मिलते हैं, जिनके बारे में हमारे युवाओं को पता होना चाहिए।’’

रवि इस स्मृति कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से हिंसा के ऐतिहासिक कारणों और परिणामों पर बात करेंगे।

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में