सरकार ने गौवंश के लिए अनुदान 25 प्रतिशत बढ़ाया: राजस्थान के मंत्री

Ads

सरकार ने गौवंश के लिए अनुदान 25 प्रतिशत बढ़ाया: राजस्थान के मंत्री

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 07:03 PM IST

जयपुर, 26 फरवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने गौवंश के लिए अनुदान 25 प्रतिशत बढ़ाया है। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं एवं नन्दीशालाओं को नियमित रूप से अनुदान उपलब्ध करा रही है तथा उसने अनुदान राशि में 25 प्रतिशत वृद्धि की है।

वह प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को नौ एवं नन्दीशालाओं को 12 माह का अनुदान दिया जा रहा है तथा दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित गौवंश पशुओं के लिए 12 माह सहायता राशि दी जा रही है।

इससे पहले मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि राजस्थान गौ-संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम, 2016 (संशोधित 2021) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2016-17 से पात्र गौशालाओं में गौवंश पशुओं की खातिर चारा-पानी एवं पशु आहार के लिए 270 दिवस सहायता राशि दो चरणों में दी जाती है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल बड़े गौवंश पशुओं के लिए 50 रुपये तथा छोटे गौवंश मवेशियों के लिए 25 रुपये प्रतिदिन सहायता दी जा रही है।

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार