सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत : सैनी

सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत : सैनी

सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत : सैनी
Modified Date: March 22, 2026 / 06:59 pm IST
Published Date: March 22, 2026 6:59 pm IST

गुरुग्राम, 22 मार्च (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत रही है।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई, मुख्यमंत्री, गुरुग्राम में ‘होम डेवलपर्स एसोसिएशन’ द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की याद में आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के घने मुकराना जंगलों में छह अप्रैल, 2010 को हुए माओवादी हमले में सीआरपीएफ के लगभग 75 जवान और राज्य पुलिस का एक कर्मी शहीद हो गए थे।

सैनी ने दंतेवाड़ा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सच्चा देशभक्त राष्ट्र के लिए सब कुछ कुर्बान कर देता है और उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

भाजपा नेता ने कहा कि आज देश का मार्गदर्शन ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के नारे से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में न केवल अपनी सीमा सुरक्षा बल्कि आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत किया है।

सैनी ने इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की तथा लीजर वैली पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

उन्होंने आरक्षित पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी परम शिवम को 38.25 लाख रुपये का चेक भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस संबंध में कई योजनाएं चला रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन ‘वीरांगनाओं’ को समर्पित है, जिन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा खो दिया लेकिन फिर भी साहस के साथ आगे बढ़ रही हैं।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में