Contract Employees Latest News Update Today: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू, सरकार ने किया समिति का गठन, खुद यहां के सीएम ने दी जानकारी
Contract Employees Latest News Update Today: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू, सरकार ने किया समिति का गठन, खुद यहां के सीएम ने दी जानकारी

Contract Employees Regularization Latest News Today: सभी संविदा कर्मचारियों का होगा नियमितीकरण / Image Source: IBC24 Customized
- दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण के लिए पैन
- पिछले दो वर्षों में 15,000 से अधिक पद भरे गए
- स्तर 5 और 6 की नौकरियों में अब सिर्फ लिखित परीक्षा होगी
जम्मू: Contract Employees Latest News Update Today जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण के मुद्दे को हल करने के लिए एक पैनल गठित किया गया है जो छह महीने के भीतर सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकॉ) सरकार जम्मू-कश्मीर में सरकारी सेवाओं में खाली पदों को भरने के लिए तेजी से भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Contract Employees Latest News Update Today विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सतीश शर्मा के एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा, 'पिछली बार विधानसभा में एक समिति की घोषणा की गई थी और इसके गठन के लिए औपचारिक आदेश जारी किया गया था। यह समिति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई है जो इस मुद्दे की जांच करेगी।'
उन्होंने बताया कि इस समिति को छह महीने का समय दिया गया है और सिफारिशें मिलने के बाद सरकार इस पर कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपनी भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है और पिछले दो वर्षों में 15,000 से अधिक रिक्तियां भरी गई हैं। उन्होंने बताया, 'पिछले दो वर्षों में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) को 13,466 गैर-राजपत्रित (नॉन-गजेटेड) पदों के लिए अधिसूचित किया गया जिनमें से 9,351 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) को भेजी गई 2,390 राजपत्रित (गजेटेड) रिक्तियों में से 2,175 पद भरे जा चुके हैं।'
सरकार ने 10,757 बहु-कार्य सेवा (एमटीएस) पदों की पहचान की है, जिनकी समीक्षा वित्त विभाग द्वारा की जा रही है। ये पद जल्द ही भर्ती एजेंसियों को भेजे जाएंगे। इसके अलावा, 6,000 पद पहले ही भर्ती के लिए तैयार हैं। तेजी से नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने वेतन स्तर 5 (₹29,200-92,300) तक के सभी पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। इसके अलावा, 14 फरवरी के एक आदेश के तहत जूनियर इंजीनियर और नायब तहसीलदार जैसे स्तर 6 के पदों के लिए भी साक्षात्कार की आवश्यकता हटा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए 22 नवंबर 2022 को भर्ती नियमों में संशोधन किया गया था। अब कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और जहां संभव हो, एक ही परीक्षा कई पदों के लिए मान्य होगी।' मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकार तेजी से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने, निष्पक्षता सुनिश्चित करने और जम्मू-कश्मीर में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सरकार ने छह महीने में रिपोर्ट देने के लिए एक पैनल गठित किया है, जिसके बाद फैसला लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Govt Order to Build Committee for Regularization of Samvida Employees

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm