मंडप से प्रेमिका के साथ फरार हुआ दुल्हा, तो दुल्हन ने बाराती बनकर आए बस कंडक्टर के साथ लिए सात फेरे

मंडप से प्रेमिका के साथ फरार हुआ दुल्हा, तो दुल्हन ने बाराती बनकर आए बस कंडक्टर के साथ लिए सात फेरे

मंडप से प्रेमिका के साथ फरार हुआ दुल्हा, तो दुल्हन ने बाराती बनकर आए बस कंडक्टर के साथ लिए सात फेरे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: January 8, 2021 1:16 pm IST

चिकमंगलुरूः मंडप से दूल्हे के गायब होने की कहानी आपने फिल्मों में तो देखी होगी, ऐसा असल जीवन शायद ही देखने को मिलता है। लेकिन कर्नाटक के चिकमंगलुरू से ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां मंडप पर दुल्हन को छोड़कर दूल्हा फरार हो गया। हैरान करने वाली बात ये है कि इसके बाद परिजनों ने बारातियों में से ही दूल्हे की तलाश की और उसके साथ शादी करवा दी।

Read More: IPL के आयोजक IMG से अलग होगी BCCI, भेजा बर्खास्तगी नोटिस

दरअसल हुआ यूं कि नवीन नाम के युवक की चिकमंगलुरू निवासी एक युवती के साथ शादी तय हुई थी। रविवार को दोनों की शादी थी, लेकिन सात फेरे लेने से पहले ही नवीन गायब हो गया। बताया गया कि नवीन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया।

Read More: ’जीतेंगे या मरेंगे’ बैठक के दौरान किसान नेता ने तख्ती दिखाकर सरकार को दिया मैसेज

बैंगलोर मिरर की खबर के मुताबिक नवीन को उसकी गर्लफ्रेंड ने धमकी दी थी कि वह मेहमानों के सामने आकर जमकर हंगामा करेगी और उसकी शादी बर्बाद कर देगी। गर्लफ्रेंड की धमकी से डरकर नवीन होने वाली दुल्हन को मंडप पर ही छोड़कर फरार हो गया।

Read More: सरकार ने हमारी बात नहीं मानी, तो हमने भी सरकार की बात नहीं मानी, चल रही तारीख पर तारीखः राकेश टिकैत

वहीं, दूसरी ओर नवीन के मंडप से गायब होने के बाद शादी स्थल में हड़कंप मच गया। इसके बाद युवती के परिजनों बारातियों में से ही दूल्हे की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद वहां मौजूद बस कंडक्टर के तौर पर काम करने वाले चंद्रप्पा नाम के इस मेहमान ने भी सिंधू से शादी के लिए हां कह दी। पूरी स्थिति को जानते हुए चंद्रप्पा ने कहा कि अगर लड़की को यह शादी मंजूर है तो वह भी तैयार है।

Read More: आज भी नहीं निकल पाया कोई हल, सरकार ने किसानों को एक और दौर की वार्ता के लिए बुलाया 15 जनवरी को

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"