गुजरात: अहमदाबाद के पुलिस प्रमुख जीएस मलिक को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया

गुजरात: अहमदाबाद के पुलिस प्रमुख जीएस मलिक को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया

गुजरात: अहमदाबाद के पुलिस प्रमुख जीएस मलिक को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया
Modified Date: June 6, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: June 6, 2026 6:23 pm IST

अहमदाबाद, छह जून (भाषा) अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को शनिवार को गुजरात का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मलिक को गुजरात पुलिस महानिदेशक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया।

राज्य के शीर्ष पुलिस पद पर पदोन्नत होने से पहले मलिक अहमदाबाद शहर के पुलिस प्रमुख थे।

उन्होंने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के.एल.एन. राव का स्थान लिया है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में