गुजरात विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस से 19 जनवरी से पहले विधायक दल के नेता का चुनाव करने को कहा

गुजरात विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस से 19 जनवरी से पहले विधायक दल के नेता का चुनाव करने को कहा

गुजरात विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस से 19 जनवरी से पहले विधायक दल के नेता का चुनाव करने को कहा
Modified Date: January 10, 2023 / 05:46 pm IST
Published Date: January 10, 2023 5:46 pm IST

अहमदाबाद, 10 जनवरी (भाषा) गुजरात विधानसभा सचिवालय ने विपक्षी कांग्रेस से 19 जनवरी से पहले सदन में अपने ‘अधिकृत व्यक्ति’ या नेता को नियुक्त करने को कहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक शैलेश परमार ने कहा कि सचिवालय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को इस संबंध में पत्र लिखा है।

कांग्रेस गुजरात विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल है और पार्टी विधायक दल का नेता चुने गये विधायक विपक्ष के नेता बन सकते हैं।

नियमों के अनुसार विपक्षी दलों को विधानसभा के नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के 30 दिन के अंदर अपने अधिकृत नेता की नियुक्ति करनी होती है।

गुजरात विधानसभा के नव निर्वाचित विधायकों को 19 दिसंबर को शपथ दिलाई गयी।

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता की घोषणा पार्टी आला कमान जल्द करेगा।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में