गुजरात: भाजपा के हर्षद परमार को उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में स्पष्ट बढ़त
गुजरात: भाजपा के हर्षद परमार को उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में स्पष्ट बढ़त
आंणद, चार मई (भाषा) गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को जारी मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हर्षदभाई परमार कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान पर स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं।
आंणद जिले के वल्लभ विद्यानगर स्थित बीजेवीएम कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।
परमार ने अब तक मतगणना के सभी चरणों में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए रखी है और 26,000 से अधिक मतों की बढ़त हासिल करते हुए लगभग जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार 18वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद परमार को 69,851 वोट मिले, जबकि चौहान को 43,185 वोट प्राप्त हुए।
अन्य चार उम्मीदवार जिनमें तीन निर्दलीय और एक अन्य पार्टी के हैं-इन दोनों से काफी पीछे हैं।
तत्कालीन भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। भाजपा ने उनके बेटे हर्षद परमार को चुनाव मैदान में उतारा है और यह उनका पहला बड़ा चुनाव है।
भाषा शोभना वैभव
वैभव

Facebook


