Ratan Ranjan Mamata Banerjee Mimicry: ‘मोदी ने झालमुड़ी खाकर मेरी कुर्सी छीन ली’, बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गईं ‘ममता दीदी’? स्वैग देख दंग रह गए कार्यकर्ता, आप भी देखें वीडियो…
Ratan Ranjan Mamata Banerjee Mimicry: 'मोदी ने झालमुड़ी खाकर मेरी कुर्सी छीन ली', बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गईं 'ममता दीदी'? स्वैग देख दंग रह गए कार्यकर्ता, आप भी देखें वीडियो...
Ratan Ranjan Mamata Banerjee Mimicry | Photo Credit: ANI
- पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन के संकेत
- रतन रंजन का ममता बनर्जी की मिमिक्री वाला वीडियो वायरल
- बीजेपी मुख्यालय में ‘झालमुड़ी’ लेकर पहुंचे रतन रंजन
नई दिल्ली: Ratan Ranjan Mamata Banerjee Mimicry देश में आज जनादेश का दिन है, आज एक केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम (Assembly Elections Result 2026) जारी हो रहे हैं। वोटों की गिनती के साथ अब रुझान आने भी शुरु हो चुके हैं, लेकिन सबकी निगाहें पश्विम बंगाल विधानसभा चुनाव में टिकी हुई है। क्योंकि यहां ताजा रुझानों के अनुसार, 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो रहा है। यहां बीजेपी एकतरफा लीड करते नजर आ रही है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ममता बनर्जी की मिमिक्री की
Ratan Ranjan Mamata Banerjee Mimicry दरअसल, बंगाल चुनाव नतीजों के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन (Ratan Ranjan) ने अपने अनोखे अंदाज से बीजेपी मुख्यालय पहुंचा, यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान आर्टिस्ट ने भी कहा कि ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल में ‘खेल खत्म’ हो चुका है। इन्फ्लुएंसर ने मिमिक्री करते हुए कहा ‘बंगाल में खेल खत्म हो चुका है। इस बार बंगाल में हिंदू जाग गया है। उन्होंने दीदी के साथ ही खेल कर दिया है। बंगाल की जनता ने कह दिया है कि उन्हें इस बार दीदी नहीं चाहिए, उन्हें अमित दादा और मोदी दादा चाहिए।
हाथ में ‘झालमुड़ी’ लेकर पहुंचा BJP मुख्यालय
सबसे खास बात यह है कि रतन रंजन अपने हाथ में झालमुड़ी की प्लेट लिए हुए हैं। वह इसी अंदाज में BJP दफ्तर की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। जैसे ही वह वहां पहुंचते हैं, आसपास मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। इस दौरान उनका आत्मविश्वास और एक्टिंग इतनी सटीक होती है कि लोग उन्हें देखने के लिए रुक जाते हैं। कुछ लोग वीडियो बनाने लगते हैं, तो कुछ हंसते हुए उनकी तारीफ करते नजर आते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- GT vs PBKS Match Highlights: गुजरात ने रोका पंजाब विजय रथ, शुभमन की सेना ने इतने विकेट से जीता मैच, साई सुदर्शन ने खेली तूफानी पारी
- IPL Match Raipur : छत्तीसगढ़ के ये छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच, साय सरकार का बड़ा फैसला
- UP IAS Transfer: बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई अफसरों के विभागों में बदलाव, एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर

Facebook


