गुजरात: सुरेंद्रनगर में बंगले में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो लोग झुलसे

गुजरात: सुरेंद्रनगर में बंगले में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो लोग झुलसे

गुजरात: सुरेंद्रनगर में बंगले में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो लोग झुलसे
Modified Date: April 18, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: April 18, 2026 3:12 pm IST

सुरेंद्रनगर, 18 अप्रैल (भाषा) गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक बंगले में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात लिंबडी कस्बे में हुई।

लिंबडी मंडल के पुलिस उपाधीक्षक विशाल रबारी ने बताया, “आग लगने के समय बेडरूम में मौजूद शबीर लोखंडवाला और रसीदा लोखंडवाला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घर में मौजूद दो अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए।”

पुलिस ने बताया कि आग का कारण एयर कंडीशनर में तकनीकी खराबी हो सकती है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में