Jharkhand IAS IPS Transfer: एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए 17 जिलों के कलेक्टर, इन जिलों के एसपी भी इधर से उधर
एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए 17 जिलों के कलेक्टर, Jharkhand Government Transfer Many Collectors-SP
रांचीः Collectors-SP Transfer : झारखंड सरकार ने अपने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ कई IAS और कई IPS अफसरों का तबादला किया है। इसमें कई जिलों के कलेक्टर और एसपी भी शामिल है। तबादले को लेकर राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम जिले का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि 2014 बैच के अधिकारी संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। 2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह को देवघर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त और मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त और मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।


इन जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान ( Jharkhand IAS IPS Transfer)
Collectors-SP Transfer: आईएएस-आईपीएस के इस बदलाव में राज्य के महत्वपूर्ण जिलों की कमान नए हाथों में दी गई है। नाथू सिंह मीणा को बोकारो, अमन कुमार को हजारीबाग और प्रवीण पुष्कर को देवघर का नया एसपी बनाया गया है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में आशुतोष शेखर को गढ़वा, निधि द्विवेदी को सरायकेला-खरसावां, कपिल चौधरी को पलामू और मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, रांची, धनबाद और जमशेदपुर में नए ग्रामीण एसपी तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः-
- PM Modi Address to Nation: आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?
- UP Crime News: बहन ने अपने ही भाई के साथ कर दी ऐसी हरकत, तीन और लोगों ने दिया साथ, अब पुलिस तक पहुंचा मामला
- All School Closed News Today: लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूलों, बच्चों के हित में लिया गया ये बड़ा फैसला, जानें क्या है कारण

Facebook


