MLA Pradeep Agrawal Statement: सीताराम महाराज के ‘घूसा-धक्के’ वाले Video पर विधायक का बयान.. कहा, ‘ये उनके आशीर्वाद का तरीका, पहले भी ले चुका हूँ’.. की ये अपील
MLA Pradeep Agrawal Statement on Sant Seetaram Baba: वायरल वीडियो पर विधायक प्रदीप अग्रवाल का बयान, संत सीताराम के घूंसे को बताया आशीर्वाद का तरीका
MLA Pradeep Agrawal Statement on Sant Seetaram Baba ||
- संत के घूंसे वाले वीडियो पर विधायक ने दिया बयान
- विधायक बोले, यह महाराज का आशीर्वाद देने का तरीका
- वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
दतिया: जिले के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को रसनौल धाम के संत सीताराम महाराज के द्वारा घूसा मारते और धक्का देने वाला डियो सोशल मीडिया पर पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था। इस पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखें को मिली थी। (MLA Pradeep Agrawal Statement on Sant Seetaram Baba) कइयों ने संत के इस तरीके पर आपत्ति जताई थी तो कुछ ने इसे उनका चिर-अपरिचित अंदाज बताया था। वही इस वायरल वीडियो को लेकर विधायक ने एक बयान जारी किया है।
बयान में विधायक ने संत सीताराम की तारीफ करते हुए बताया है कि संतत सीताराम बहुत ही सिद्ध संत है। वे बेरछा गांव के रहने वाले हैं। जहाँ तक घूंसे मारने और धक्का देने का सवाल है तो यह महाराज का आशीर्वाद देने का तरीका है । महाराज उन्हें पहले भी इस प्रकार से आशीर्वाद दे चुके हैं।
विधायक अग्रवाल ने कहा कि, महाराज के बारे में किसी प्रकार की कोई टिप्पणी करना, टेलीविजन या अखबारों में उनके बारे में किसी प्रकार की कोई खबर प्रकाशित करना गलत है और वह इसकी निंदा करते है। (MLA Pradeep Agrawal Statement on Sant Seetaram Baba) विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि, वह उनसे आशीर्वाद की कामना करते है। सुने क्या कहा विधायक ने..
इन्हें भी पढ़ें:-
दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या
इस सप्ताहांत अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है: ट्रंप
मेरी लगाई आग की आंच दिल्ली तक, मोदी को लगा करारा झटका: स्टालिन
एलसीआर कॉलेज विवाद: छात्रों ने स्पष्टीकरण जारी कर राजनीतिक पूर्वाग्रह से इनकार किया
इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू

Facebook


