गुरुग्राम, 15 सितंबर (भाषा) मोटरसाइकिल सवार महिला को टक्कर मारने के आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला को मंगलवार को राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज ने यह जानकारी दी।
यह गिरफ्तारी गुरुग्राम पुलिस द्वारा मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का आरोप जोड़े जाने के बाद हुई है। इस धारा के तहत 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
भाषा मनीषा
मनीषा