नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) दिल्ली की एक महिला को कथित तौर पर कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर फोन कर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक मांगी गई रंगदारी की यह सबसे बड़ी रकम है।
प्रारंभिक जांच के बाद उत्तर दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम भी मामले की जांच कर रही है।
पुलिस फोन करने वाले की पहचान और इतनी बड़ी रकम की मांग के पीछे के मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव