भारी बारिश से गुजरात, यूपी, राजस्थान, असम सहित आधा भारत बाढ़ की चपेट में
भारी बारिश से गुजरात, यूपी, राजस्थान, असम सहित आधा भारत बाढ़ की चपेट में
देश में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं… गुजरात में बारिश और बाढ़ की वजह से 75 लोगों की मौत हो गई है…प्रधानमंत्री ने खुद गुजरात के कई इलाकों का हवाई दौरा कर हालाता का जायजा लिया… तो उत्तर प्रदेश के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं… लगभग आधे भारत का यही हाल है… और ये मंजर सिर्फ गुजरात और यूपी का ही नहीं राजस्थान और बिहार का भी यही हाल है.. वहां भी बारिश से लोग परेशान है।
वहीं असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है….और उत्तराखंड का भी यही हाल है.. सैलाब की वजह से 24 जिलों के करीब 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं…आपको बता दें कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का करीब 52 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब गया है… जिस वजह से कुछ जानवरों की भी मौत हो गई है..फिलहाल राज्य के एक हजार 795 गांव पानी में डूबे हुए बताए जा रहे हैं।

Facebook


