हरियाणा विधानसभा ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी

हरियाणा विधानसभा ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी

हरियाणा विधानसभा ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी
Modified Date: February 20, 2026 / 03:14 pm IST
Published Date: February 20, 2026 3:14 pm IST

चंडीगढ़, 20 फरवरी (भाषा) हरियाणा विधानसभा ने 28 जनवरी को बारामती में विमान हादसे में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बजट सत्र के पहले दिन सदन ने दिसंबर में पिछले सत्र की समाप्ति के बाद दिवंगत हुई कुछ अन्य प्रमुख हस्तियों को भी श्रद्धांजलि दी।

इन दिवंगत हस्तियों में हरियाणा के पूर्व मंत्री सुरिंदर कुमार मदन और पूर्व विधायक आनंद कौशिक शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक प्रस्ताव पढ़े।

विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और इंडियन नेशनल लोकदल के आदित्य देवी लाल ने भी अपनी-अपनी पार्टियों की ओर से शोक प्रस्ताव पढ़े।

सदन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में