हरियाणा: भिवानी में एक निजी बस में आग लगने से दो लोगों की मौत, सात घायल

हरियाणा: भिवानी में एक निजी बस में आग लगने से दो लोगों की मौत, सात घायल

हरियाणा: भिवानी में एक निजी बस में आग लगने से दो लोगों की मौत, सात घायल
Modified Date: April 28, 2026 / 07:18 pm IST
Published Date: April 28, 2026 7:18 pm IST

चंडीगढ़, 28 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के भिवानी जिले में एक निजी बस में आग लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तोशाम (भिवानी) के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलीप सिंह ने बताया, “सोमवार शाम को मिलकपुर गांव में यह घटना तब घटी जब बस भिवानी से हांसी जा रही थी।”

पुलिस ने बताया कि इस घटना में मारे गए दोनों व्यक्ति बस से उतर नहीं पाए और आग की लपटों में घिर गए। बाद में उनके जले हुए शव बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

डीएसपी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमें संदेह है कि उनमें से एक सरकारी कर्मचारी है और दूसरा निजी कर्मचारी। उनके परिजनों का दावा है कि दोनों घर नहीं लौटे व लापता हैं। अभी हम मानकर चल रहे हैं कि ये लोग संभवतः वही हैं।’

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में