नई दिल्ली। कर्नाटक में भले ही राज्य सरकार शपथग्रहण समारोह के दौरान विपक्ष की एकता नजर आने के बाद महागठबंधन की चर्चा चल रही हो लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीस के मुखिया एचडी देवेगौड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, जरुरी नहीं कि जो दल कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह के दौरान एक साथ नजर आए थे, वे कांग्रेस के साथ मिलकर ही अगले चुनावों में लड़ें। हालांकि वे तीसरे मोर्चा की पहल जरुर कर रहे हैं।
बता दें कि कर्नाटक में पहले ही जीडीएस और कांग्रेस की मिलीजुली सरकार पर आए दिन कोई न कोई बादल घिरते नजर आ रहे हैं। पहले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बयान दिया कि ये सरकार एक साल से ज्यादा नहीं चलेगी। वहीं अब देवेगौड़ा का यह बयान भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें : राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस भवन के कर्मचारी पकलु और बुधराम ने
देवेगौड़ा ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा के बीच सीट शेयरिंग की बात चल रही है। कर्नाटक में कांग्रेस और हमारे बीच समस्याएं हैं, लेकिन फिर भी हम साथ हैं। उन्होंने सिद्दरमैया के गठबंधन वाले बयान पर कोई बात नहीं की। देवेगौड़ा ने कर्नाटक में अगले लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस और जेडीएस के बीच गठबंधन के बारे में चल रही चर्चाओं पर भी सफाई दी।
ऐसा कहा जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 18 और जेडीएस 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर देवेगौड़ा ने कहा कि, अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है।
वेब डेस्क, IBC24