Head Constable Rape with Lady : हेड कांस्टेबल गए थे पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने, लूट ली महिला की आबरू, आरोपी के मोबाइल पर मिले कई अश्लील ऑडियो
Head Constable Rape with Lady : हेड कांस्टेबल गए थे पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने, लूट ली महिला की आबरू, आरोपी के मोबाइल पर मिले कई अश्लील ऑडियो
Head Constable Rape with Lady
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने आए कांस्टेबल की नियत पीड़िता पर बिगड़ गई और इसके बाद पुलिसकर्मी ने घिनौनी करतूत को अंजाम दे डाला। वहीं, मामले की शिकायत लेकर जब पीड़िता थाने पहुंची, लेकिन वहां मौजूद थानेदार ने उन्हें भगा दिया। वहीं, जब पीड़िता के परिजनों ने हंगामा किया तो आला अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया और मामला दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कॉंस्टेबल और पीड़िता की सास को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला ककोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाने से हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड जांच के लिए उनके घर पहुंचे। पहले उसकी सास, पति और सौतन से बातचीत की और फिर छत पर सो रही पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी और उसे नीचे लाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
Read More: भारतीय खेल प्राधिकरण ने टॉप्स CEO पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए, जारी किया विज्ञापन
मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को पूछताछ के लिए कांस्टेबल पूछताछ के लिए कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया । वहीं, दूसरे कमरे में पीड़िता की सास पति और सौतन के साथ हेड कांस्टेबल के साथ आया होमगार्ड पहरेदारी कर रहा था। इस दौरान मौका पाकर आरोपी हेड कॉन्सटेबल ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
वहीं, पीड़िता से पूछताछ किए जाने पर उसने अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल से महिला से अश्लील बातें करने का ऑडियो मिले हैं। ऑडियो से स्पष्ट है कि हेड कांस्टेबल ने महिला से अश्लील बातें की।

Facebook


