महराजगंज में स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षक कॉलेज की छत पर मृत मिला

महराजगंज में स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षक कॉलेज की छत पर मृत मिला

महराजगंज में स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षक कॉलेज की छत पर मृत मिला
Modified Date: July 3, 2026 / 03:21 pm IST
Published Date: July 3, 2026 3:21 pm IST

महाराजगंज, तीन जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक निजी डिग्री कॉलेज की छत पर 23 वर्षीय एक स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षक मृत मिला। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान पड़ोसी जिले कुशीनगर के रहने वाले अजय यादव के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीने से विश्वशांति निकेतन डिग्री कॉलेज में कौशल विकास योजना के तहत काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई। यादव का शव सुबह कॉलेज की छत पर मिला और घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई।

परिवार के सदस्यों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दावा किया कि यादव की हत्या की गई है।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इसने कहा कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर

वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में