Weather Update: इस राज्य में गर्मी का प्रकोप! 7 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा पारा, 19 मार्च से तापमान में आ सकती है गिरावट
Weather Update: इस राज्य में गर्मी का प्रकोप! इन जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा पारा, 19 मार्च से तापमान में आ सकती है गिरावट |

MP Weather Update | Photo Credit: IBC24 File Image
- झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
- कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
- बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण तापमान में 19 मार्च से गिरावट आ सकती है।
रांची। Jharkhand Weather Update: झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान (41 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है।
डालटनगंज में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बोकारो थर्मल में यह 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। राज्य की राजधानी रांची में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण तापमान में 19 मार्च से गिरावट आ सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, 16 मार्च को गर्म हवाएं चलने के कारण झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
उन्होंने कहा, मौसम में बदलाव 19 मार्च से देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Heat wave in Jharkhand! Temperatures reached above 40 degrees Celsius in these districts

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm