चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से पुडुचेरी में भारी बारिश

Ads

चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से पुडुचेरी में भारी बारिश

  •  
  • Publish Date - December 4, 2020 / 08:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

पुडुचेरी, चार दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी और उसके उपनगरों में चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से शुक्रवार को भारी बारिश हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक पुडुचेरी में करीब 14 सेमी बारिश दर्ज की गई।

मूसलाधार बारिश की वजह से कई आवासीय कालोनियों और मुख्य मार्गों पर जलजमाव देखने को मिले और कई क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के प्रभाव की वजह से भारी बारिश हो रही है लेकिन अब यह कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इनमें से कुछ स्थानों पर उन्हें घुटने भर पानी से भी गुजरना पड़ा।

नारायणसामी ने कुछ इलाकों में जमे पानी को बाहर निकालने के नगर निगमों के कदमों का भी निरीक्षण किया।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद