Helicopter Crash News Today Live Video || Image- Symbolic Image- Pawan hans
श्री विजयपुरम: उत्तरी और मध्य अंडमान जिले के मायाबंदर से उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार चालक दल के सदस्यों सहित सात लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। एक अधिकारी के अनुसार, समुद्र के बीच से बचाए गए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ नागर विमानन अधिकारी ने बताया, “हेलीकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और साढ़े नौ बजे समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी का संकेत मिला है, जिसके बाद पायलट को हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा पड़ा।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
🚨 BREAKING: Pawan Hans helicopter with 7 onboard crashes into sea in Andaman
~ All passengers rescued safely. Inquiry points to TECHNICAL SNAG
DGCA can’t treat safety lapses as routine. Aviation oversight must TIGHTEN pic.twitter.com/g44BXKj9EN— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) February 24, 2026
झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने यह जानकारी दी। इस हादसे में विमान में सवार मरीज और दो पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई। हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।’ एंबुलेंस के उड़ान भरने के 20 मिनट बाद उसका हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया था। कुमार ने कहा कि खराब मौसम दुर्घटना का एक कारण हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारण की जानकारी जांच के बाद ही मिलेगी।
इस बीच, डीजीसीए ने एक बयान में कहा, “तेईस फरवरी 2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी, रांची-दिल्ली मार्ग पर चिकित्सा निकासी (एयर एम्बुलेंस) उड़ान पर था, (लेकिन) यह झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”
बयान में कहा गया, “विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी। कोलकाता से संपर्क स्थापित होने के बाद, भारतीय समयानुसार 19:34 बजे, विमान का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व स्थित कोलकाता से संचार और रडार संपर्क टूट गया।”
#WATCH | Jharkhand: A team of DGCA (Directorate General of Civil Aviation) is investigating the spot where an air ambulance crashed last night, killing all 7 people onboard.
A Redbird Airways Pvt Ltd Beechcraft C90 aircraft VT-AJV with seven people (including 2 crew members) on… pic.twitter.com/OOOuLz2F1G
— ANI (@ANI) February 24, 2026