DA Hike Latest News Today 2026: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म, कर्मचारियों के DA में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, गणेश चतुर्थी से पहले मिल गई दिवाली की सौगात / Image: AI Generated
बोकारो: DA Hike Latest News Today 2026 दिवाली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और बोनस का इंतजार है। तेजी से बढ़ती मंहगाई को देखते हुए कर्मचारियों की उम्मीद है कि इस बार महंगाई भत्ते में अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकता है। जबकि दिवाली बोनस पर भी फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं, इस बीच कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और इस फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
DA Hike Latest News Today 2026 मिली जानकारी के अनुसार दिवाली से पहले सेल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सेल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। प्रबंधन के इस फैसले के बाद अब सेल के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 55.7 प्रतिशत से बढ़कर 58.6 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाएगा। प्रबंधन के इस फैसले से बोकारो इस्पात संयंत्र सहित कंपनी के अन्य इकाई में कार्यरत लगभग 54 हजार संयंत्रकर्मी लाभान्वित होंगे।
बता दें कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के इस तिमाही खाद पदार्थ समेत अन्य दैनिक वस्तुओं की मूल्य में वृद्धि के कारण सेलकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है। पिछले तिमाही इनके महंगाई भत्ता में मात्र 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। ज्ञात हो कि सेल में अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण एक साथ दस साल की अवधि पर किये जाने के फैसले के बाद दोनों संवर्ग के डीए को समायोजित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि लेबर ब्यूरो बाजार की स्थिति को देखते हुए सेल कामगारों के डीए में बढ़ोतरी या कटौती करती है। सेल में अधिकारी व कर्मचारियों का अगला वेतन पुनरीक्षण 1 जनवरी 2027 से होना है। ऐसे में जैसे जैसे इनके महंगाई भत्ता में वृद्धि होगी, उनका मूल वेतन और ज्यादा बढ़ता चला जाएगा।