पंजाब के फिरोजपुर में सतलुज नदी से हेरोइन बरामद

Ads

पंजाब के फिरोजपुर में सतलुज नदी से हेरोइन बरामद

  •  
  • Publish Date - July 1, 2023 / 06:45 PM IST,
    Updated On - July 1, 2023 / 06:45 PM IST

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को पंजाब के फिरोजपुर में एक सीमावर्ती गांव के करीब सतलुज नदी से प्लास्टिक की दो बोतलों में भरी डेढ़ किलोग्राम हेरोइन बरामद की। एक बीएसएफ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने राओ-के गांव के पास सतलुज नदी में संदिग्ध वस्तु तैरते हुए देखी और उसे नदी के किनारे लेकर आए।

अधिकारी के मुताबिक, जांच में पता चला कि संदिग्ध वस्तु में प्लास्टिक की दो बोतलें हैं, जिनमें लगभग 1.50 किलोग्राम हेरोइन भरी हुई है।

बीएसएफ ने ट्वीट किया, “बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर जिले के राओ-के गांव में दो प्लास्टिक की बोतलों से करीब 1.50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। मादक पदार्थ को पाकिस्तान से भारत पहुंचाने के लिए प्लास्टिक की बोतलों में भरकर सावधानीपूर्वक सतलुज नदी में बहाया गया था।”

भाषा

अभिषेक

अभिषेक पारुल

पारुल