असम के गोलाघाट में दो करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
असम के गोलाघाट में दो करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
दिफू, दो दिसंबर (भाषा) असम के गोलाघाट जिले में शनिवार को दो करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चुंगाजन में एक वाहन को रोका गया और उससे 1.16 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई में वाहन में सवार एक व्यक्ति मोहम्मद अमीन अली को भी गिरफ्तार किया गया है।
भाषा अभिषेक दिलीप
दिलीप

Facebook


