BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Higher Secondary Exam Cancels: हायर सेकेंडरी कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द.. स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान.. जानें क्या इसके पीछे की वजह

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी, 12 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Higher Secondary Exam Cancels in Assam

Higher Secondary Exam Cancels in Assam

satya prakash
Published: 05 Apr 2025 | 5:23 pmModified: 05 Apr 2025 | 5:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. पंचायत चुनावों के कारण एचएस प्रथम वर्ष परीक्षा रद्द।
  2. शिक्षक चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे मई तक।
  3. परीक्षा रद्द होने से शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित होगा।

Higher Secondary Exam Cancels in Assam : गुवाहाटी: असम सरकार ने आगामी पंचायत चुनावों के चलते उच्चतर माध्यमिक (एचएस) प्रथम वर्ष की 2025 की शेष परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने दी है।

Read More: Amanatullah Khan Challenges Waqf Bill In SC: आप विधायक ने वक्फ संशोधन बिल को दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कहा - 'यह विधेयक मुसलमानों की धार्मिक..'

मंत्री ने बताया कि पंचायत चुनावों की प्रक्रिया 20 मई 2025 तक चलेगी, और इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इस कारण परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं होगा।

Higher Secondary Exam Cancels in Assam : उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “पंचायत चुनाव प्रक्रिया 20 मई, 2025 तक जारी रहने और शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने के मद्देनजर, बोर्ड ने शेष एचएस प्रथम वर्ष की परीक्षा 2025 को रद्द करने का निर्णय लिया है।”

बोर्ड का फैसला

असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने कहा कि मार्च 2025 में जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे 2026 में एचएस फाइनल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चुनावों के दौरान शिक्षक प्रशिक्षण, मतदान, मतगणना और अन्य तैयारियों में व्यस्त रहेंगे, जिससे शैक्षणिक संस्थानों के लिए परीक्षाएं कराना मुश्किल होगा। इसके अलावा, चुनाव प्रक्रिया के बाद परीक्षा करवाना भी काफी देर से होगा, जिससे शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित होगा।

पंचायत चुनाव का शेड्यूल

बुधवार को असम राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की घोषणा की थी। चुनाव दो चरणों में 27 जिलों में होंगे। इनमें 14 जिलों में पहला चरण 2 मई को जबकि शेष 13 जिलों में दूसरा चरण 7 मई को संपन्न होगा। मतगणना 11 मई को की जाएगी। राज्य में कुल 1.80 करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 90.71 लाख पुरुष, 89.65 लाख महिलाएं और 408 अन्य शामिल हैं। मतदान 25,007 केंद्रों पर कराया जाएगा।

Read Also: Gold Rate Today News: सोना 35000 रुपए तक हो सकता है सस्ता, 55000 रुपए में मिलेगा 10 ग्राम Gold, शादियों के सीजन में गहने खरीदने वालों के लिए आई खुशखबरी

Higher Secondary Exam Cancels in Assam : नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी, 12 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। यह चुनाव ग्राम पंचायत, आंचलिक पंचायत और जिला परिषद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: पंचायत चुनावों के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे, जिससे परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Higher Secondary Exam Cancels in Assam, Decision taken due to panchayat elections

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am