राजमार्ग मंत्रालय का बजट अगले वित्त वर्ष के लिए बढ़ाकर 3.09 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव

राजमार्ग मंत्रालय का बजट अगले वित्त वर्ष के लिए बढ़ाकर 3.09 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव

राजमार्ग मंत्रालय का बजट अगले वित्त वर्ष के लिए बढ़ाकर 3.09 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव
Modified Date: February 1, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: February 1, 2026 3:44 pm IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्र सरकार द्वारा रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश आम बजट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए 3.09 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है, जो चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 2.87 लाख करोड़ रुपये के आवंटन से लगभग आठ प्रतिशत अधिक है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए सरकारी स्वामित्व वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए आवंटन को पिछले वर्ष के 1.70 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.87 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एनएचएआई मार्च में समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष में अपने ऋण को दो लाख करोड़ रुपये से नीचे लाने की योजना बना रहा है।

एनएचएआई की ऋण देनदारी 2021-22 में 3.5 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, 31 दिसंबर, 2025 तक, यह घटकर 2.35 लाख करोड़ रुपये पर आ गई।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में