हिमाचल: पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस जब्त की, दो लोग गिरफ्तार

हिमाचल: पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस जब्त की, दो लोग गिरफ्तार

हिमाचल: पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस जब्त की, दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: June 4, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: June 4, 2026 7:33 pm IST

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), चार जून (भाषा) कांगड़ा जिले के नूरपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक कार से एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नूरपुर पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईए) के दल को जांच के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिली थी।

जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरड़ पुल के पास सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार की तलाशी ली।

नूरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस को चालक की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक काला प्लास्टिक का पैकेट मिला, जिसमें चरस थी।

मादक पदार्थ को जब्त कर गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी वर्मा ने बताया कि मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अश्विनी कुमार (38) और सुनील राणा उर्फ ​​ईशू (29) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कांगड़ा जिले के ही रहने वाले हैं।

भाषा

सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में