हिमाचल प्रदेश: निजी कॉलेज के बीटेक छात्र ने छात्रावास की छत से छलांग लगाई, हुआ घायल

हिमाचल प्रदेश: निजी कॉलेज के बीटेक छात्र ने छात्रावास की छत से छलांग लगाई, हुआ घायल

हिमाचल प्रदेश: निजी कॉलेज के बीटेक छात्र ने छात्रावास की छत से छलांग लगाई, हुआ घायल
Modified Date: April 16, 2026 / 01:12 pm IST
Published Date: April 16, 2026 1:12 pm IST

शिमला, 16 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा एक छात्र बुधवार रात उस समय घायल हो गया जब उसने छात्रावास की इमारत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

छात्र ने छात्रावास की छत से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके साथी विद्यार्थियों ने घटना की सूचना तुरंत विश्वविद्यालय अधिकारियों और पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि घायल छात्र को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

सोलन के पुलिस अधीक्षक तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाने से परिसर में कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विश्वविद्यालय अधिकारियों ने बताया कि वे उन कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं जिनकी वजह से छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में