हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री सुक्खू ने एकल लड़की के माता-पिता के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये की

हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री सुक्खू ने एकल लड़की के माता-पिता के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये की

हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री सुक्खू ने एकल लड़की के माता-पिता के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये की
Modified Date: October 5, 2023 / 08:37 pm IST
Published Date: October 5, 2023 8:37 pm IST

शिमला, पांच अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कन्या भ्रूण हत्या के मामलों पर रोक के सरकार के प्रयासों के तहत एकल लड़की के माता-पिता को दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन को मौजूदा 35,000 रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया जाएगा।

मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियमन निदेशालय द्वारा गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 पर आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सुक्खू ने कहा कि अब एक बेटी के जन्म के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले माता-पिता को दो लाख रुपये और दो लड़कियों के बाद दूसरा बच्चा न पैदा करने का निर्णय लेने वाले माता-पिता को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नमूना पंजीकरण प्रणाली आंकड़े 2018-20 के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में लिंगानुपात 950 है, जो देश में सबसे बेहतर लिंगानुपात वाले राज्य के मामले में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 21 साल की उम्र के बाद शादी करने वाली लड़कियों को प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जा रहा है और ब्लॉक-स्तरीय संस्थानों को मजबूत किया जा रहा है।

भाषा साजन माधव

माधव


लेखक के बारे में