हिमाचल के सरकारी विद्यालयों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित

हिमाचल के सरकारी विद्यालयों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित

हिमाचल के सरकारी विद्यालयों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित
Modified Date: August 16, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: August 16, 2026 3:54 pm IST

शिमला, 16 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 15 अगस्त को स्कूल आना अनिवार्य था, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि निजी विद्यालयों में अवकाश दिया जाए या नहीं, इसका फैसला वे खुद कर सकते हैं।

यह फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शुक्रवार को दिए गए निर्देशों के अनुसार लिया गया।

स्कूल शिक्षा निदेशालय की 29 जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। शनिवार देर शाम जारी एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि स्कूल, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की भागीदारी को देखते हुए 17 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

अधिसूचना के मुताबिक, जिन निजी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए या जिन्होंने राज्य अथवा जिला स्तर के कार्यक्रमों में भाग लिया है, वे अपने स्तर पर यह तय कर सकते हैं कि 17 अगस्त को अवकाश रखना है या नहीं।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में