हिमाचल प्रदेश का हरोली विधानसभा क्षेत्र अब चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी में रहेगा : उपमुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश का हरोली विधानसभा क्षेत्र अब चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी में रहेगा : उपमुख्यमंत्री
ऊना, पांच जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को कहा कि ऊना जिले का हरोली विधानसभा क्षेत्र 60 प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए 195 सीसीटीवी कैमरों के जरिए अब चौबीसों घंटे निगरानी में रहेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली, राज्य का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जो पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी के दायरे में है।
हरोली से विधायक अग्निहोत्री ने बताया कि 5.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ‘कमांड एवं कंट्रोल सेंटर’, ‘आइना’ स्थापित किया गया है।
मिनी सचिवालय स्थित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय में स्थापित यह सीसीटीवी निगरानी प्रणाली आधुनिक और प्रौद्योगिकी आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से 19 बड़ी ‘एलईडी वीडियो वॉल’ पर विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकती है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रणाली तीन महीने तक का डेटा सुरक्षित रखने में सक्षम है। साथ ही, किसी तरह की छेड़छाड़ की स्थिति में भी आठ घंटे तक का रिकॉर्ड किया गया डेटा सुरक्षित रहता है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


