Lawrence Bishnoi Gang Encounter: जिम संचालक हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर… दोनों पर था लाखों का इनाम
Lawrence Bishnoi Gang Encounter: हांसी में जिम संचालक की हत्या में कथित रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।
Lawrence Bishnoi Gang Encounter/Photo Creadit: X
- हांसी जिम संचालक हत्याकांड में कथित रूप से शामिल दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए
- दोनों आरोपियों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था
- मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल घायल हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है
चंडीगढ़। Lawrence Bishnoi Gang Encounter: हरियाणा के हांसी में पिछले महीने एक जिम संचालक की हत्या में कथित रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi News) के दो शूटर बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि बहादुरगढ़ में शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहादुरगढ़ के पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि दोनों आरोपियों को आधी रात के बाद घेरकर रोका गया था। हांसी में कपिल नामक जिम संचालक (Hansi Gym Owner Murder) की 11 जून को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एक-एक लाख रुपये का था इनाम
Lawrence Bishnoi Gang Encounter पुलिस के अनुसार, घटना के समय कपिल छह से सात लोगों के एक समूह को खुले मैदान में व्यायाम का प्रशिक्षण दे रहे थे। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर प्रवेश और हिमांशु ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
दो शूटर मुठभेड़ में ढेर
हरियाणा पुलिस (Lawrence Bishnoi Gang Encounter) की बहादुरगढ़ इकाई के विशेष कार्य बल को दिल्ली पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल’ से दोनों शूटर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर जब पुलिस ने दोनों को घेरकर रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं और इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल के पैर में गोली लग गई। घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों शूटर को तुरंत बहादुरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रवेश हिसार जिले के टिब्बा दानाशेर गांव से जबकि हिमांशु हिसार जिले के जाखोद खेड़ा गांव से था।
दिल्ली में एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 2 बदमाश प्रवेश और हिमांशु मारे गए। 11 जून को हुई जिम संचालक हिमांशु की हत्या में दोनों वांटेड थे। pic.twitter.com/obBueu79W5
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 5, 2026
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बारिश मचाएगी तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें कहां रहेगा खतरा
- Aaj Ka Rashifal 5 July 2026: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
- Madhya Pradesh High Court: ‘तुम्हारे जैसे एक हजार पति रख सकती हूं’.. पत्नी के ताने से भड़के पति ने कर दिया मर्डर… कोर्ट ने आरोपी को दी राहत, जानें क्या कहा

Facebook


