हिप्र: रेणुकाजी झील में डूबे युवक का शव बरामद

हिप्र: रेणुकाजी झील में डूबे युवक का शव बरामद

हिप्र: रेणुकाजी झील में डूबे युवक का शव बरामद
Modified Date: June 6, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: June 6, 2026 7:06 pm IST

नाहन (हिमाचल प्रदेश), छह जून (भाषा) भारतीय सेना के गोताखोरों ने दो दिन पहले रेणुकाजी झील में नहाते समय डूबने वाले एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दादहु निवासी सुमित (21) पुत्र मुंशी राम की बृहस्पतिवार को झील के गहरे पानी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया, ‘वह कुछ दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था। जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। युवक के कपड़े, जूते और मोबाइल फोन सनन घाट की सीढ़ियों पर मिले।’

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर रेणुका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जब युवक का कोई पता नहीं चला तो उसने जिला प्रशासन को सूचित किया और सेना के गोताखोरों से सहायता मांगी।

पुलिस ने बाद में बताया कि उसकी टीम ने घटनास्थल पर सेना के गोताखोरों की सहायता की।

पुलिस ने बताया कि इस घटना से परिवार सदमे में है।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में