Amit Shah Visit to Andhra Pradesh : आज गृह मंत्री अमित शाह का आंध्र प्रदेश दौरा.. NIDM और NDRF परिसर के साथ कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Amit Shah Visit to Andhra Pradesh: आज गृह मंत्री अमित शाह का आंध्र प्रदेश दौरा.. NIDM और NDRF परिसर के साथ कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन |

Amit Shah Visit MP | Source : Amit Shah X
अमरावती। Amit Shah Visit to Andhra Pradesh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अन्य परियोजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के दक्षिणी परिसर और विजयवाड़ा के निकट राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 10वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री, कृष्णा जिले के कोंडापवुलुरू में एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Amit Shah Visit to Andhra Pradesh : एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर शाह 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
एनआईडीएम के दक्षिणी परिसर और एनडीआरएफ की 10वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन करने के अलावा, वह सुपौल (9वीं बटालियन) में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र (आरआरसी) परिसर का उद्घाटन करेंगे। वह आरआरसी गोरखपुर (एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन) की आधारशिला भी रखेंगे और 11 क्षेत्रीय भाषाओं में आपदा जागरूकता वीडियो जारी करेंगे। दक्षिण भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत राज्य के कृष्णा जिले में एनआईडीएम का दक्षिणी परिसर स्थापित किया है।
बाद में, शाह हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) में एक नये ‘एकीकृत इनडोर शूटिंग रेंज’ की आधारशिला रखेंगे, जहां आईपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों को फायरिंग कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, शाह एक अलंकरण समारोह, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और गृह राज्य मंत्री बी संजय कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अमित शाह एनआईडीएम के दक्षिणी परिसर, एनडीआरएफ की 10वीं बटालियन परिसर, सुपौल में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र (आरआरसी) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह आरआरसी गोरखपुर की आधारशिला भी रखेंगे।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Home Minister Amit Shah will visit Andhra Pradesh today.. Will inaugurate many projects along with NIDM and NDRF complex

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm