सवाल आपका है

Honeymoon murder: राजा से शादी से पहले सोनम ने प्रेमी को किए थे 100 से ज्यादा फोन कॉल, राज कुशवाह ही था संजय वर्मा नाम का शख्स

Honeymoon murder, image source: ibc24

Honeymoon murder, image source: ibc24

शिलांग: Honeymoon murder, मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप गिरफ्तार सोनम रघुवंशी ने अपनी शादी से पहले संजय वर्मा नामक एक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे, बाद में जांच में पता चला कि यह उसके प्रेमी राज कुशवाह का छद्म नाम था। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने प्रदेश के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमें पता चला है कि सोनम ने राजा से शादी से पहले संजय वर्मा नामक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे। शादी के बाद भी कॉल जारी रहीं।’’

read more: ओएनजीसी के पूर्व डीजीएम के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वर्मा का पता लगाने के लिए इंदौर में तलाशी अभियान चलाया, जिसका फोन बंद था। सिम ने कहा कि बाद में पता चला कि वर्मा कोई और नहीं बल्कि कुशवाह है, जिसने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम इंदौर में है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि राजा की मौत से किसी को फायदा तो नहीं हो सकता था।’’ विशेष जांच दल की एक टीम मध्यप्रदेश के इंदौर में है ताकि यह पता लगाया जा सके कि 23 मई को हुई राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के अलावा कोई वित्तीय मकसद तो नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्यारों ने तीन असफल प्रयासों के बाद राजा रघुवंशी की हत्या करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि इससे पहले राजा की हत्या का प्रयास गुवाहाटी, नोंग्रियाट और वेइसाडोंग फॉल्स के पास किए गए थे।

read more:  अमेठी में अवैध कब्जा हटवाने गए अधिकारियों पर हमला, नायब तहसीलदार समेत कई घायल

Exit mobile version