ऋतिक रोशन ने ‘रामायण’ से जुड़े वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी
ऋतिक रोशन ने 'रामायण' से जुड़े वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी
नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ में वीएफएक्स को लेकर जारी बहस पर अपने विचार व्यक्त किए और उन फिल्म निर्माताओं की सराहना की जो दर्शकों को एक नया अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं।
‘विजुअल इफेक्ट्स’ (वीएफएक्स) वह तकनीक जिससे फिल्मों में ऐसे दृश्य तैयार किये जाते हैं जो असल में शूट करना मुश्किल या नामुमकिन होता है, लेकिन कभी-कभी इन दृश्यों के अस्वास्तविक दिखने का जोखिम रहता है।
रोशन ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया और कहा कि उनके पिता राकेश रोशन सहित कई फिल्म निर्माता दर्शकों को एक ऐसा अनुभव प्रदान करने के लिए धन लगाने का जोखिम उठाने समेत प्रयास करते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं मिला हो।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘आज हमारे बीच कुछ खास लोग हैं, जैसे ‘कल्कि’, ‘बाहुबली’, ‘रामायण’ जैसी फिल्मों के निर्माता (और निश्चित रूप से ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ के लिए मेरे पिता भी), जो मेरे हीरो हैं। उनमें ऐसा कुछ करने का साहस और दूरदृष्टि है जिसे पहले कभी नहीं किया गया हो ताकि दर्शक कुछ ऐसा अनुभव कर सकें जो पहले कभी नहीं देखा गया हो।’’
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के टीजर के रिलीज होने के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है, जिसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
कुछ उपयोगकर्ताओं ने इसे वीडियो गेम जैसा दिखने के लिए आलोचना की है और साथ ही कास्टिंग विकल्पों और चरित्र चित्रण पर भी चिंता जताई है।
इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसमें कपूर राम की भूमिका में और साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं।
फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, पहला भाग 2026 में दिवाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भारत में अब तक बनी सबसे महंगी फिल्म है, जिसका बजट 4,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
भाषा तान्या संतोष
संतोष

Facebook


